नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला जोधपुर, शहर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर मंडल अंतर्गत झालामंड वार्ड संख्या 52 के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक राजहंस भवन में आयोजित हुई। बैठक में वार्ड संख्या 52 के नियुक्त पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश परिहार ने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा भाजपा के कमल चुनाव चिन्ह को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ने किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का पर्यवेक्षक कैलाश परिहार से परिचय करवाया। परिहार ने कहा कि क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों को जनता के बीच मजबूती से रखा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक कुमार तिरंगा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झालामंड चौराहा, वार्ड संख्या 52 से भाजपा को करीब 2400 मतों की बढ़त मिली थी। इस अवसर पर अशोक झालामंड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत, सुरेश कुमार नागोरी, लोकेश प्रजापत, जितेंद्र कुमार नागोरी, नरेंद्र सिंह शेखावत, योगेश पुरी गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह चारण, पत्रकार ओपी प्रजापत, पूर्व पार्षद पुखराज प्रजापत सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश परिहार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जिस भी सक्रिय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारे, सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ उसे विजयी बनाने तथा कमल के चुनाव चिन्ह को भारी मतों से जिताने का संकल्प लें।

  • Related Posts

    समुद्र तटों की प्राकृतिक सुंदरता को खतरे में न डालें! मनसे का आक्रामक रुख; छठ पूजा के लिए महापौर ने जारी किए सख्त नियम|

    रिपोर्टर :-नजीर मुलाणी/सिटी- वसई (पालघर)/राज्य -महाराष्ट्र:- छठ पूजा विवाद पर निकला सकारात्मक समाधान; पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी धर्मों पर समान नियम लागू – जयेंद्र…

    Read more

    देव नगरी रामसीन- धरा पर रचा इतिहास श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज का भव्य 100×120 फीट पीलर लेस सभा भवन समाज की समर्पित|

    संवाददाता:- रामलाल वी सुथार, भीनमाल, राजस्थान:-  रामसीन समस्त विश्वकर्मा वंश सुथार समाज, लूका परगना रामसीन श्श्री विश्वकर्मा वंश सुथार विकास संस्था की ओर से श्री विश्वकर्मा मंदिर स्थल, रामसीन में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समुद्र तटों की प्राकृतिक सुंदरता को खतरे में न डालें! मनसे का आक्रामक रुख; छठ पूजा के लिए महापौर ने जारी किए सख्त नियम|

    समुद्र तटों की प्राकृतिक सुंदरता को खतरे में न डालें! मनसे का आक्रामक रुख; छठ पूजा के लिए महापौर ने जारी किए सख्त नियम|

    देव नगरी रामसीन- धरा पर रचा इतिहास श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज का भव्य 100×120 फीट पीलर लेस सभा भवन समाज की समर्पित|

    देव नगरी रामसीन- धरा पर रचा इतिहास श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज का भव्य 100×120 फीट पीलर लेस सभा भवन समाज की समर्पित|

    मुड़तरा टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिड़ंत, वाहन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

    मुड़तरा टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिड़ंत, वाहन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

    अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 18 घंटे में इसी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा|

    अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 18 घंटे में इसी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    पानी की हर बूंद है अनमोल! संभावित जल संकट से पहले ही महापौर की नागरिकों से पानी बचाने की अपील!