अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर CM योगी ने किया नमन, उन्नाव में उनके नाम पर होंगे संस्थान।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह,  उत्तर प्रदेश, लखनऊ :- महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में सहभाग कर अमर शहीद की पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त 1935 को गुलाब सिंह लोधी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका बलिदान स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर किया है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के माध्यम से गुलाब सिंह लोधी की स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी और युवाओं को उनके साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गुलाब सिंह लोधी का बलिदान देशवासियों को हमेशा मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और बलिदान को याद किया गया।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।