जन्मभूमि हिसार मेरे लिए सिर्फ पहचान नहीं, मेरी आत्मा और परिवार है : सांसद नवीन जिंदल।

रिपोर्टर – राजेंदर अग्गरवाल, हिसार, हरियाणा :- कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उन्होंने मार्च पास्ट करने वाली विभिन्न टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने उपायुक्त महेंद्र पाल और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के साथ लघु सचिवालय परिसर के समीप स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सपूतों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करने का अवसर है, जिनके त्याग और संघर्ष से हमें आजादी मिली। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा डबल इंजन सरकार के साथ विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। किसान हमारे अन्नदाता और देश की ताकत हैं। पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना और उनकी मेहनत का सम्मान करना है। सांसद ने कहा कि हमारी माताएं और बहनें भी राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरा समाज और आने वाली पीढिय़ां मजबूत होती हैं। आज बेटियां घर संभालने के साथ-साथ कारोबार कर रही हैं, ड्रोन उड़ा रही हैं और खेल के मैदान में हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, मातृशक्ति उद्यमिता योजना और पीएम विश्वकर्मा जैसी पहल महिलाओं तथा हुनरमंद लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हिसार और हरियाणा में विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा किसान, महिला, युवा और समाज का प्रत्येक वर्ग आत्मनिर्भर एवं सशक्त बने। सामूहिक प्रयासों से हम एक विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत हरियाणा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हिसार सिर्फ मेरी पहचान नहीं, मेरी आत्मा और मेरा परिवार है। यहीं मेरा बचपन बीता, यहीं मैंने सपने देखे और उन्हें पूरा करने का हौसला पाया। यहां की हर गली, हर मोहल्ला और यहां का हर व्यक्ति मेरे अपने परिवार का हिस्सा है। सांसद जिंदल ने अपने पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय ओपी जिंदल को स्मरण करते हुए कहा कि बाऊजी ने उन्हें संस्कार दिए कि विकास के लिए उद्योग लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि उद्योग के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि ओ.पी. जिंदल ने हमेशा हिसार को अपना परिवार माना और उनका सपना था कि हिसार का हर चूल्हा जले तथा हर चेहरे पर सुकून हो। उन्होंने अपनी माता एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल का उल्लेख करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में एक साये की तरह उनके साथ खड़ी रहती हैं, उनकी समस्याएं सुनती हैं और उन्हें दूर करने का निरंतर प्रयास करती हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हरियाणा के युवाओं की सराहना करते हुए सासंद नवीन जिंदल ने कहा कि हमारे नौजवान देश की शान हैं और युवा सैनिक सरहदों पर अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा से देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। सांसद ने नागरिकों से शहर को अपना घर मानकर स्वच्छ रखने, यातायात नियमों का पालन करने, बेटियों को आगे बढऩे के अवसर देने, बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने तथा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों की पालना के साथ यह भी प्रयास करना चाहिए कि सडक़ों पर बेवजह शोर न हो, हमें प्रयास करना चाहिए की सडक़ें होरन व सायरन फ्री हों। उन्होंने कहा कि सबसे बढक़र प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। सांसद नवीन जिंदल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी हिसारवासियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने, एकजुट होकर आगे बढ़ने और देश की एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च रखने का आह्वान किया। शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि :- सांसद नवीन जिंदल ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक हरियाणा के वीर जवानों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शहीदों का त्याग आने वाली पीढय़िों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकडिय़ों ने शहीदों को सम्मानपूर्वक सलामी दी। सांसद नवीन जिंदल ने समारोह में पहुंचे स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों तथा शहीदों के आश्रितों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के समापन पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने सांसद नवीन जिंदल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यातिथि सांसद नवीन जिंदल ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये के हिसाब से कुल 10 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की। समारोह में मेयर प्रवीण पोपली, हिसार जिलाध्यक्ष डॉ आशा खेदड़, वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी, उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, नगर निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, अभिषेक शर्मा, अजयकांत जांगड़ा, संजीव रेवड़ी, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, धर्मवीर पान्नू, वेद रावल, चंद्रशेखर गिरधर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा शिक्षण संस्थाओं के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हरिद्वार में आयोजित सात दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिदिन योगाभ्यास, अध्यात्म, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विषयों पर गहन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    रिपोर्टर:- सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर की 8 महिला योग साधिकाओं* ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में आयोजित सात दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिदिन योगाभ्यास, अध्यात्म, राष्ट्र…

    Read more

    अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 17 पिस्तौल, 47 जिंदा कारतूस और टाटा नेक्सॉन कार सहित ₹18.47 लाख का माल जब्त।

    रिपोर्टर -नजीर मुलाणी, अकलूज (सोलापूर), महाराष्ट्र :-  सोलापुर ग्रामीण पुलिस के अकलूज पुलिस थाना ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार बिक्री गिरोह का पर्दाफाश…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार में आयोजित सात दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिदिन योगाभ्यास, अध्यात्म, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विषयों पर गहन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    हरिद्वार में आयोजित सात दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिदिन योगाभ्यास, अध्यात्म, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विषयों पर गहन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 17 पिस्तौल, 47 जिंदा कारतूस और टाटा नेक्सॉन कार सहित ₹18.47 लाख का माल जब्त।

    अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 17 पिस्तौल, 47 जिंदा कारतूस और टाटा नेक्सॉन कार सहित ₹18.47 लाख का माल जब्त।

    जन्मभूमि हिसार मेरे लिए सिर्फ पहचान नहीं, मेरी आत्मा और परिवार है : सांसद नवीन जिंदल।

    जन्मभूमि हिसार मेरे लिए सिर्फ पहचान नहीं, मेरी आत्मा और परिवार है : सांसद नवीन जिंदल।

    झालामंड स्थित पृथ्वीराज नगर की सीसी सड़कों का विधिवत उद्घाटन शहर विधायक श्रीमान अतुल भंसाली द्वारा किया गया।

    झालामंड स्थित पृथ्वीराज नगर की सीसी सड़कों का विधिवत उद्घाटन शहर विधायक श्रीमान अतुल भंसाली द्वारा किया गया।

    धुरासनी बजरी खनन माफियाओं की धर पकड़ कब होगी!

    धुरासनी बजरी खनन माफियाओं की धर पकड़ कब होगी!

    MLA की हुई मेहरबानी लंबे इंतजार के बाद आखिर आज झालामंड स्थित पृथ्वीराज नगर की सीसी सड़कों का विधिवत उद्घाटन शहर विधायक श्रीमान अतुल भंसाली द्वारा किया गया|

    MLA की हुई मेहरबानी लंबे इंतजार के बाद आखिर आज झालामंड स्थित पृथ्वीराज नगर की सीसी सड़कों का विधिवत उद्घाटन शहर विधायक श्रीमान अतुल भंसाली द्वारा किया गया|