सावन के पहले सोमवार पर अंतरेश्वर महादेव मंदिर में उमडा अपार जन सैलाब ; भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर :- सावन के पवित्र प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर पृथ्वीराज नगर, महाराजा पार्क स्थित प्रसिद्ध अंतरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह 6:00 बजे से ही मंदिर प्रांगण “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बाबा अंतरेश्वर के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहीं। ​मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की असाधारण भीड़ और सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पृथ्वीराज नगर,अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार ओर महिला अध्यक्ष सुजाता शर्मा ने भजन मंडली द्वारा अपने नियमित भजनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया। आमतौर पर दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होने वाला संगीतमय भजन कार्यक्रम विशेष रूप से दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित किया गया। ​दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित संगीतमय भजन संध्या में भजन मंडली की महिला संकीर्तन टोली ने भगवान शिव के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की रसधार पर उपस्थित श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। ​इस अवसर पर भजन मंडली एवं क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी मौजूदगी रही, जिनमें:
​श्रीमती सुमन पंवार एवं श्रीमती शशि पंवार, शोभा चौहान, धार्मिक मंत्री उषा दवे, शशिकला त्रिवेदी एवं मुक्ता दवे, एडवोकेट रंजना ओझा, ​सरोज सिसोदिया
​कार्यक्रम में पृथ्वीराज नगर के साथ-साथ कुड़ी भगतासनी एवं नवदुर्गा नगर की महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भी भारी संख्या में शिरकत कर धर्म लाभ उठाया और भक्ति सागर में गोते लगाए।

  • Related Posts

    अमरावती जिला राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की संवाद बैठक संपन्न

    रिपोर्टर – रुपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र :- दिनांक 3 अगस्त 2026 को अमरावती में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की अमरावती जिला कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय ओबीसी किसान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

    Read more

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट :- आज ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान ने अपने साथी धीरज वर्मा के साथ सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में एक इमरजेंसी डिलीवरी केस के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमरावती जिला राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की संवाद बैठक संपन्न

    अमरावती जिला राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की संवाद बैठक संपन्न

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    अनसिंग बस स्टैंड के सामने बना ‘तालाब’ आखिर कब हटेगा?; सामाजिक कार्यकर्ता यश चव्हाण ने सार्वजनिक बांधकाम विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।

    अनसिंग बस स्टैंड के सामने बना ‘तालाब’ आखिर कब हटेगा?; सामाजिक कार्यकर्ता यश चव्हाण ने सार्वजनिक बांधकाम विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।

    वाहनों पर “PRESS” लिखकर हो रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग मारवाड़ प्रेस क्लब ने पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कमिश्नर ने दिलाया फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का विश्वास।

    तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हाईवे पर पलटा ट्रक; दो घायल ।

    तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हाईवे पर पलटा ट्रक; दो घायल ।

    सामान्य जनता के दिलों पर राज करने वाला एक तूफान शांत! कोकिलाताई देविदासराव कालमेघ का दुखद निधन

    सामान्य जनता के दिलों पर राज करने वाला एक तूफान शांत!  कोकिलाताई देविदासराव कालमेघ का दुखद निधन