रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 320 किलो लहन नष्ट, चार मुकदमे दर्ज।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा 320 किलोग्राम लहन नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान चार अभियोग पंजीकृत कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रोबिन आर्य (क्षेत्र-2) एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के तहत महराजगंज तहसील के थाना बछरावां क्षेत्र के ग्राम पश्चिम गांव, उफरापुर एवं नन्दाखेड़ा तथा थाना डीह क्षेत्र के ग्राम आटी एवं ठकुराइन का पुरवा स्थित अवैध कच्ची शराब निर्माण स्थलों और संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान टीम ने 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा 320 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके। इस कार्रवाई में चार अभियोग दर्ज कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।