रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर) , महाराष्ट्र :- वसई-विरार शहर महानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा महानगरपालिका क्षेत्र के बड़े कचरा उत्पादकों (Bulk Waste Generators) के लिए आयोजित मार्गदर्शन एवं जनजागरूकता बैठक अब प्रशासनिक कारणों से 26 जुलाई 2026 के स्थान पर रविवार, 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 (SWM Rules, 2026) 1 अप्रैल 2026 से लागू किए गए हैं। इन नियमों में बड़े कचरा उत्पादकों के लिए विस्तारित बड़े कचरा उत्पादक उत्तरदायित्व (Extended Bulk Waste Generator Responsibility – EBWGR) तथा स्रोत स्तर पर कचरे के चार प्रकार के पृथक्करण संबंधी महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसी संदर्भ में वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र की आवासीय सोसायटियों, व्यावसायिक परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, होटलों, मंगल कार्यालयों तथा अन्य बड़े कचरा उत्पादकों के लिए विशेष मार्गदर्शन बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में बड़े कचरा उत्पादकों की जिम्मेदारियों, गीले, सूखे, स्वच्छता संबंधी तथा विशेष देखभाल योग्य कचरे के पृथक्करण, गीले कचरे के स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण, EBWGR के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, नियमों का पालन न करने पर लागू दंडात्मक प्रावधानों तथा महानगरपालिका एवं बड़े कचरा उत्पादकों के बीच समन्वय और क्रियान्वयन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। महानगरपालिका प्रशासन ने सभी आवासीय संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, होटलों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस मार्गदर्शन कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। यह बैठक वसई-विरार शहर महानगरपालिका के माननीय महापौर, उपमहापौर, आयुक्त तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।
बैठक का संशोधित कार्यक्रम
दिनांक : 2 अगस्त 2026 (रविवार)
समय : प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
स्थान : राजानी सभागृह, अण्णासाहेब वर्तक महाविद्यालय, नवघर, वसई रोड (पश्चिम)
561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|
रिपोर्टर:- अनुज, फतेहपुर, यूपी:- दशहरे पर रावण दहन नहीं, बल्कि रावण वध की लीला है खास पहचान — काष्ठ और तिरनई से तैयार होते हैं अनूठे चलायमान स्वरूप जनपद फतेहपुर…
Read more






