जेसीआई कोलकाता सेंट्रल की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न।

रिपोर्टर – मनीष चमारिया, कोलकाता, 11 जुलाई :- जेसीआई कोलकाता सेंट्रल की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन 10 जुलाई को सिल्वर स्प्रिंग, कोलकाता में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष जेसी ईश्वर रूंगटा ने की। बैठक के दौरान अध्यक्ष जेसी ईश्वर रूंगटा ने पिछले छह महीनों में संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक, नेतृत्व विकास एवं सदस्यता संबंधी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने शाखा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी उपाध्यक्षों (Vice Presidents) के समर्पण, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। इस अवसर पर शाखा के चार्टर मेम्बर एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर चेतन मुरारका भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पिछले छह महीनों की कार्य-रिपोर्ट की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जेसीआई केवल नेतृत्व विकास का मंच नहीं, बल्कि मजबूत नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों के निर्माण का भी प्रभावी माध्यम है। बैठक के दौरान सदस्यों ने फेलोशिप के साथ विभिन्न व्यावसायिक विचारों एवं भविष्य की योजनाओं पर अपने सुझाव साझा किए। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन फेलोशिप एवं रात्रिभोज के साथ हुआ।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।