जोड़ो 85 और कर लो पावर मुट्ठी में’ का संकल्प; प्रजा सुराज्य पार्टी के पदग्रहण समारोह में सामाजिक न्याय का संदेश।

रिपोर्टर – नजीर मुलानी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- छत्रपति शाहू महाराज की जयंती एवं प्रजा सुराज्य पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदग्रहण समारोह का आयोजन 26 जून 2026 को हुतात्मा स्मारक, पापडी, वसई गांव (पश्चिम) में किया गया। यह कार्यक्रम प्रजा सुराज्य पार्टी तथा राष्ट्रीय बहुजन विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष शरद उर्फ अण्णासाहेब तिगोटे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल गोंड, राष्ट्रीय प्रवक्ता मसूद हक्कानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर छत्रपति शाहू महाराज की जयंती को ‘सामाजिक न्याय पर्व’ के रूप में मनाया गया। भारतीय संविधान के अमृत महोत्सव तथा सामाजिक न्याय की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से संविधान और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनजागरण अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समारोह में “जोड़ो 85 और कर लो पावर मुट्ठी में” का संकल्प लिया गया। अण्णासाहेब तिगोटे ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए आम नागरिकों की समस्याओं को समझकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार विजय माने ने अपने संबोधन में कहा कि चरित्र ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार विजय माने, नजीर मुलाणी, रुबीना मुल्ला और मच्छिंद्र चव्हाण का सम्मान किया गया। इसके अलावा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की सूची :-
1.छोटेलाल गोंड – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी.,  2.राहुल हुडानशिव – महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष, जनरल कामगार विभाग., 3.मीना तांडेल – कोषाध्यक्ष.,  4.संजय पवार – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.,  5.सतीश सोनवणे – राष्ट्रीय युवा महासचिव.,  6.कैलास जाधव – महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष.,  7. मसूद हक्कानी – राष्ट्रीय प्रवक्ता.,  8.रजनी (रमा) जाधव – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.,  9.बाळासाहेब उगले – महासचिव, महाराष्ट्र प्रदेश.,  10.अंबादास जाधव – युवा उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश.,  11.गणेश चलवादी – सचिव, महाराष्ट्र प्रदेश.,  12.दिलीप सकपाळ – उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश.,  13.दिनेश जंगम – उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश परिवहन विभाग.,  14.छाया रामोशी – राष्ट्रीय महासचिव, महिला विभाग.,  15.निलेश देशपांडे – महासचिव, महाराष्ट्र प्रदेश दिव्यांग विभाग.,  16.दीपक सोनवणे – महाराष्ट्र प्रदेश जनसंपर्क प्रमुख.,  17.दादासाहेब चोरगे – अध्यक्ष, पश्चिम महाराष्ट्र.,  18.अशोक उन्हवणे – मराठवाड़ा उपाध्यक्ष.,  19.आसिफ शेख – उपाध्यक्ष, मुंबई प्रदेश.,  20.एड. महेंद्र नैनाव – युवा अध्यक्ष, छत्रपति संभाजीनगर.,  21.अशोक आरेकर – उपाध्यक्ष, पालघर जिला.,  22.संतोष मुद्रस – अध्यक्ष, पालघर लोकसभा क्षेत्र.,  23.सुरेश पुजारी – अध्यक्ष, पालघर जिला दिव्यांग विभाग.,  24.दिनेश पवार – युवा अध्यक्ष, कन्नड़ तालुका.,  25.अर्चना भगत – वसई तालुका अध्यक्ष, महिला विभाग.,  26.देविका कांमडी – युवती अध्यक्ष, वसई तालुका.,  27.सुफियान कादरी – युवा उपाध्यक्ष, नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र.,  28.सलमा सय्यद – अध्यक्ष, वसई विधानसभा क्षेत्र महिला विभाग.,  29.सुनीता शिरसाट – अध्यक्ष, वसई-विरार शहर जिला महिला विभाग.,  30.शाहिदा शेख – उपाध्यक्ष, वसई-विरार शहर जिला महिला विभाग.,  31.मीना तडवी – संगठन सचिव, वसई-विरार शहर जिला.,  32.प्रमिला खारवी – सचिव, वसई-विरार शहर जिला महिला विभाग.,  33.अश्विनी पगारे – महिला जनसंपर्क प्रमुख, वसई-विरार शहर जिला.,  34.फराहान शेख – युवा अध्यक्ष, नायगांव शहर.,  35.निलोफर पिंजारी – उपाध्यक्ष, वसई शहर महिला विभाग।सहित अन्य कार्यकर्ताओं का भी सत्कार किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।