प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिराला में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, श्री सत्यम गांधी, माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमरावती के द्वारा अभियान का उद्घाटन।

रिपोर्टर – रुपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र :- अमरावती जिला के गावं शिराला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पल्स पोलिओ टिकाकरण अभियान का उद्घाटन किया गया है। पोलियो मुक्त भारत के निर्माण के लिए दिनांक 28 जून 2026 को पूरे राज्य में पल्स पोलियो विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 0 से 5 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चों को आज यह पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। इसी सिलसिले में प्राथमिक आरोग्य केंद्र शिराला में माननीय श्री सत्यम गांधी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अमरावती के हाथों जिला स्तरीय अभियान का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जि.प. अमरावती द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर जिला आरोग्य अधिकारी (जिला स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. प्रवीण परिसे, माता बाल संगोपन अधिकारी (माता बाल देखभाल अधिकारी) डॉ. पराग राठौड़, साथरोग अधिकारी (महामारी अधिकारी), तालुका आरोग्य अधिकारी अमरावती डॉ. मनीषा सूर्यवंशी, डॉ. सुमित राउत (महामारी अधिकारी), चिकित्सा अधिकारी शिराला डॉ. हर्षा गोहत्रे, डॉ. मंगेश राउत, जिला गुणवत्ता आश्वासन समन्वयक और गांव के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. प्रवीण परिसे ने की। संचालन डॉ. हर्षा गोहत्रे ने किया और आभार प्रदर्शन आरोग्य सहायक योगेश गवई ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आरोग्य सहायक, सहायिका, आरोग्य सेवक, सेविका, परिचर, वाहन चालक, आशा सेविका और आंगनवाड़ी सेविका ने अथक प्रयास किए।

  • Related Posts

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रिपोर्टर – शैलेश, उत्तर प्रदेश, रायबरेली :- सरैनी क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई…

    Read more

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उत्तर प्रदेश :- लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और विभिन्न…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    शुक्लागंज में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप।

    शुक्लागंज में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप।

    पृथ्वीराज नगर में अभी हाल ही में बनी 800 मीटर सीसी सड़क के उपयोग में ली गई गिट्टी मिट्टी बीच सड़क में उबड खाबड़ पड़ी है

    पृथ्वीराज नगर में अभी हाल ही में बनी 800 मीटर सीसी सड़क के उपयोग में ली गई गिट्टी मिट्टी बीच सड़क में उबड खाबड़ पड़ी है

    श्री दगडूशेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट का पुलिस मित्र संगठन की ओर से सम्मान ट्रस्ट के चिकित्सा कार्य की सराहना

    श्री दगडूशेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट का पुलिस मित्र संगठन की ओर से सम्मान ट्रस्ट के चिकित्सा कार्य की सराहना

    हिजाब की अनिवार्यता धार्मिक प्रथा नहीं, छात्रा की याचिका खारिज।