सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे हरवंश का पुरवा मजरे पाल्हीपुर गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

रिपोर्टर – शैलेश, सलोन, रायबरेली :- सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे हरवंश का पुरवा मजरे पाल्हीपुर गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना बीते बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे की है। मृतका की बहन के अनुसार शाम करीब 4:05 बजे गांव के एक युवक ने सूचना दी कि उनकी बहन करिश्मा खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका करिश्मा के पिता देशराज पुत्र जागेश्वर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को राकेश पटेल, मिथुन पटेल और ज्ञानवती ने जहर देकर मार डाला। परिजनों का आरोप है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद जब करिश्मा का शव घर पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव घर के बाहर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|