कौशांबी में भीषण हादसा: ओवरटेक के चक्कर में LPG टैंकर बना आग का गोला, ड्राइवर की मौत, 7 झुलसे, 16 बाइक और 2 कारें राख।

रिपोर्टर –  शैलेश, कौशांबी :- कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को दहला दिया। कानपुर से प्रतापगढ़ जा रहा LPG टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टक्कर के बाद गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते टैंकर में जोरदार धमाका हो गया। आग की लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आग बुझने के बाद टैंकर से चालक के केवल अवशेष मिले। वहीं टोल प्लाजा के यार्ड में खड़ी 16 बाइक और 2 कारें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडिंग लेन से टकराया और पलट गया। हादसे के बाद LPG गैस लीक हुई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। टोल कर्मचारी संजय निर्मल के मुताबिक हादसे से कुछ देर पहले हल्की बारिश हुई थी। अचानक तेज आवाज के साथ टैंकर पलटा और आग फैल गई। आग की चपेट में टोल प्लाजा का यार्ड और टॉयलेट क्षेत्र भी आ गया। हादसे में 7 लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में 5 लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया। घायलों में टोल कर्मचारी भी शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कई घायल 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया था, जिसे बाद में सामान्य किया गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें और धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुटी है। तकनीकी टीम हादसे के कारणों की पड़ताल करेगी।

  • Related Posts

    मधुबन पुलिस चौकी में सीएलजी की मिटिंग : 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा, नशाखोरी एवं साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई पर जोर।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- मधुबन पुलिस चौकी में सीएलजी की मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 अगस्त को लेकर चर्चा करना था। इस दौरान…

    Read more

    रायबरेली एम्स में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- भदोखर थाना क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के परिवार वालों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मधुबन पुलिस चौकी में सीएलजी की मिटिंग : 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा, नशाखोरी एवं साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई पर जोर।

    मधुबन पुलिस चौकी में सीएलजी की मिटिंग : 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा, नशाखोरी एवं साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई पर जोर।

    रायबरेली एम्स में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

    रायबरेली एम्स में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

    लखनऊ में करीब एक साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का आरोप।

    लखनऊ में करीब एक साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का आरोप।

    संत श्री खेतेश्वर शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह सत्र-2026 का भव्य आयोजन हुआ!

    संत श्री खेतेश्वर शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह सत्र-2026 का भव्य आयोजन हुआ!

    अमावस्या पर भोजन प्रसादी का किया गया वितरण।

    अमावस्या पर भोजन प्रसादी का किया गया वितरण।

    इटावा में महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    इटावा में महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।