रायबरेली हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप टक्कर के बाद दोनों वाहन बने आग का गोला, 4 झुलसे

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र के पीठन गांव के पास सीमेंट लदे ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिकअप सवार चार लोग झुलस गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है। सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक से सामने से आ रही पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। हादसे में पिकअप सवार सीतापुर के साडोरा निवासी राजेश (35) पुत्र रामप्रसाद, हरदोई के संडीला निवासी अमर कुमार (19) पुत्र राजेश, कटरा मिर्जापुर निवासी रवि यादव (25) पुत्र गौतम यादव और मंगल (20) पुत्र लक्ष्मण झुलस गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों और वाहन चालकों ने कड़ी मशक्कत कर चारों घायलों को जलते वाहनों से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे की एक लेन करीब दो घंटे तक प्रभावित रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। बछरावां थाना अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली जिला कारागार रायबरेली में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 वर्षीय बंदी की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।…

    Read more

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    रिपोर्टेर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- उम्मेद भवन पैलेस के मुख्य द्वार के सामने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पूर्व नरेश गज सिंह और महारानी हेमलता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    शिराळा के युवा किसान की नापिकी (फसल खराब होने) और कर्ज के कारण आत्महत्या नापिकी और आर्थिक तंगी के कारण आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा, परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग|

    शिराळा के युवा किसान की नापिकी (फसल खराब होने) और कर्ज के कारण आत्महत्या नापिकी और आर्थिक तंगी के कारण आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा, परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग|

    श्रीमती गीता देवी की स्मृति में चिकित्सा उपकरण भेंट किए|

    श्रीमती गीता देवी की स्मृति में चिकित्सा उपकरण भेंट किए|

    अमरावती जिला राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की संवाद बैठक संपन्न

    अमरावती जिला राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की संवाद बैठक संपन्न