रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर ), महाराष्ट्र :- वसई के पाचूबंदर क्षेत्र में मैंग्रोव (कांदळवन) के तीवर पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है तथा दोषियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पाचूबंदर श्मशानभूमि के समीप बड़े पैमाने पर मैंग्रोव वन क्षेत्र मौजूद है। कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा इस क्षेत्र में तीवर के कई पेड़ों को काटकर नष्ट कर दिया गया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन मैंग्रोव पेड़ों की कटाई से स्थानीय नागरिकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं, लेकिन राजस्व प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि मैंग्रोव की कटाई करने वाले दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मंडल अधिकारी सुनील राठोड से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की स्थल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण।
रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली जिला कारागार रायबरेली में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 वर्षीय बंदी की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।…
Read more






