उन्नाव में 12 घंटे में उजड़ा परिवार: पत्नी की मौत के बाद सेना के जवान ने भी दी जान, जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उन्नाव :- दादामऊ गांव में एक परिवार महज 12 घंटे के अंदर उजड़ गया। भारतीय सेना में कोलकाता में तैनात जवान शैलेंद्र पांडेय की पत्नी साधना पांडेय की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साधना ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि साधना की मौत हार्ट अटैक से हुई। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद बुधवार सुबह सेना के जवान शैलेंद्र पांडेय ने भी कोलकाता में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शैलेंद्र के पास से सुसाइड नोट और ऑडियो मिलने की बात सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार को निर्दोष बताया और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की है। दंपती के पीछे 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा रह गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित…

    Read more

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज (रायबरेली) :- महारानीगंज थाना क्षेत्र के सिघौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिमरन नाम की एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।