जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभ, डीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रिपोर्टर : रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली जनपद में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण “मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना” कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक लेकर जनगणना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य पूरी सावधानी, पारदर्शिता और स्पष्टता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मकान एवं परिवार का सही विवरण दर्ज किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही न होने पाए। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि फील्ड में कार्यरत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए तथा तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा