रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, दहिवडी (सातारा), महाराष्ट्र :- दहिवडी, 24 मई : सातारा जिले दहिवडी – के माण तालुका स्थित पिंगळी बुद्रुक गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर रामचंद्र वाघमोडे (उम्र 42 वर्ष, निवासी पिंगळी बुद्रुक, तालुका माण, जिला सातारा) शुक्रवार 23 मई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वाघमोडेवाडी गांव के “शिकार खडी” नामक शिवार में आनंदराव सिताराम कोकरे के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और उनके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना अशोक खशाबा बरकडे (उम्र 63 वर्ष, निवासी पिंगळी बुद्रुक) ने दहिवडी पुलिस स्टेशन में दी। मामले में दहिवडी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु रजिस्टर क्रमांक 26/2026 बीएनएस धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम एवं पंचनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच एएसआई पी. खाडे कर रहे हैं।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






