युवा ने वृद्धाश्रम में मनाया 16वां जन्मदिन, दिया सेवा और सम्मान का संदेश।

रिपोर्टर : शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली के युवा अर्पण श्रीवास्तव ने अपना 16वां जन्मदिन आईटीआई स्थित वृद्धजन आश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका आशीर्वाद लिया तथा सभी को रात्रि भोजन भी कराया। इस पहल को समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। अर्पण एक प्रतिष्ठित एवं सामाजिक चेतना से जुड़े परिवार से संबंध रखते हैं। वह वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय अमरेश चंद्र श्रीवास्तव के पौत्र हैं। उनके पिता अनिमेष श्रीवास्तव शिक्षा एवं विधि क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। अर्पण के व्यक्तित्व में पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक मूल्यों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। इस अवसर पर अर्पण के मित्र आयुष दुबे, दिग्विजय सिंह, तनय गिरी, अथर्व गौतम, अभिजीत सिंह और अविचय सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। पारिवारिक सदस्य भुवन सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्री रामबली सिंह की देखरेख एवं वृद्धजन आश्रम के प्रबंधक अनुज श्रीवास्तव के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कम उम्र में ही अर्पण वैश्विक कानून और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में विशेष रुचि रखते हैं। वह मॉडल यूनाइटेड नेशंस और युवा संसद जैसे राष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय हैं। भविष्य में विधि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी इच्छा उनके गंभीर चिंतन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। अर्पण का यह प्रयास केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि सच्ची खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। वृद्धजनों के बीच बिताए गए इन पलों ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी