रिपोर्टर – रणजीत सिंह :- दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के सामने गोल चक्कर पर देर रात ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर ट्रक चलाने वाले चालक पर बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या RJ 14 GK 2989 का चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही चालान काटते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।





