रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, दहिवडी (सातारा), महाराष्ट्र :- माण तालुका में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का छापा; 78 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज! सातारा जिले के माण तालुका स्थित गोंदवले बुद्रुक गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ दहिवडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दहिवडी पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65 (ई) के तहत अपराध क्रमांक 143/2026 दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 16 मई 2026 को शाम करीब 6:30 बजे की गई। पुलिस ने आरोपी अहमद बाबुभाई तांबोळी (उम्र 78 वर्ष, निवासी गोंदवले बुद्रुक, तालुका मान, जिला सातारा) के घर के पीछे छापा मारकर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया शराब का स्टॉक जब्त किया। कार्रवाई में टॅंगो पंच, इम्पेरियल ब्ल्यू और मॅकडॉल नंबर 1 ब्रांड की सीलबंद शराब की बोतलें बरामद हुईं। जब्त माल की कुल कीमत 5 हजार 120 रुपये बताई गई है। इस मामले में पुलिस कॉन्स्टेबल गणेश भगवान खाडे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच पुलिस हवालदार आर. पी. खाडे कर रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधिकारी दत्तात्रय दराडे के मार्गदर्शन में की गई।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






