दिल्ली में ‘ग्लोबल सक्सेस अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज होंगे सम्मानित।

रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, वसई ( पालघर), महाराष्ट्र :- नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के मोतीनगर स्थित यूफोरिया मेंशन में 2 मई 2026 को “ग्लोबल सक्सेस अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन न्यू एरा प्रेस द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ब्रांड, बिजनेस और प्रोफेशनल एक्सीलेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर से उद्योजक, कलाकार, मीडिया प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, इस अवॉर्ड शो का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध आरजे, मॉडल और एंकर मालिका मेहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री मिताली नाग, जिन्हें ‘अफसर बिटिया’ और ‘घुम है किसी के प्यार में’ जैसे धारावाहिकों से पहचान मिली, मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। इस कार्यक्रम के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ राजीव धींगरा हैं, जो लंबे समय से मीडिया और इवेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस इवेंट में विभिन्न मीडिया हाउस और प्लेटफॉर्म्स सहयोग कर रहे हैं। ऑल इंडिया रिपोर्टर नेटवर्क से जुड़े प्रतिनिधियों की भी इसमें भागीदारी रहेगी, जिससे कार्यक्रम को व्यापक कवरेज मिलेगा। “ग्लोबल सक्सेस अवॉर्ड 2026” सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां नई और स्थापित प्रतिभाओं को एक साथ आने और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। यह आयोजन युवा उद्यमियों, कलाकारों और प्रोफेशनल्स को प्रेरित करने का भी काम करेगा। इस भव्य समारोह को लेकर दिल्ली सहित देशभर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम 2026 के प्रमुख अवॉर्ड इवेंट्स में से एक साबित होगा। दिल्ली में चौथी बार “बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड” से सम्मानित होंगे नजीर मुलाणी वसई-सातारा के माण तालुका के सुपुत्र और ऑल इंडिया रिपोर्टर के रूप में कार्यरत Nazir Abdul Rahiman Mulani को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। महाराष्ट्र के और भी जिल्हा से पत्रकार को भी सन्मानित किया जायेगा सामाजिक, राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर निर्भीड पत्रकारिता के लिए उन्हें 2 मई 2026 को दिल्ली में चौथी बार “बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड” प्रदान किया जाएगा। मुलाणी, राष्ट्रीय समाचार पत्र “जुल्म से जंग” के महाराष्ट्र ब्यूरो के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने लगातार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रभावशाली लेखन किया है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2018,से लेकर अब तक 3 बार सम्मान से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान Rajeev Dhingra के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। निष्पक्ष, संतुलित और जनहित की पत्रकारिता के लिए मुलाणी की पहचान महाराष्ट्र सहित देशभर में बनी है और भी मनसे के कट्टर समर्थक से जाने जाते है। उनका यह चौथा राष्ट्रीय सम्मान पत्रकारिता क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रहा है।

  • Related Posts

    गंगा स्नान को निकली विवाहिता और लौटकर नहीं आई, कुएं में मिला शव, हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।

    रिपोर्टर: शैलेश, सरेनी, रायबरेली :- सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव कुएं से मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रश्मि तिवारी…

    Read more

    Ketan Agarwal Case पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की मौत ने लिया एक नया मोड़।

    रिपोर्टर – सचिन दुगड, पुणे :- Ketan Agarwal Case पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की मौत ने नया मोड़ ले…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा स्नान को निकली विवाहिता और लौटकर नहीं आई, कुएं में मिला शव, हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।

    गंगा स्नान को निकली विवाहिता और लौटकर नहीं आई, कुएं में मिला शव, हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।

    Ketan Agarwal Case पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की मौत ने लिया एक नया मोड़।

    Ketan Agarwal Case पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की मौत ने लिया एक नया मोड़।

    पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधी जेल! लोकतंत्र के दुश्मनों पर सरकार सख्त

    युवाशक्ति ग्रामविकास संगठन के चांदूर बाजार तालुका कार्यकारिणी की घोषणा, तालुका अध्यक्ष पद पर सौ. ज्योत्स्ना गावनेर का चयन

    युवाशक्ति ग्रामविकास संगठन के चांदूर बाजार तालुका कार्यकारिणी की घोषणा, तालुका अध्यक्ष पद पर सौ. ज्योत्स्ना गावनेर का चयन

    रायबरेली हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप टक्कर के बाद दोनों वाहन बने आग का गोला, 4 झुलसे

    रायबरेली हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप टक्कर के बाद दोनों वाहन बने आग का गोला, 4 झुलसे

    आज़ियार वन क्षेत्र में विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित।

    आज़ियार वन क्षेत्र में विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित।