नागपुर जिले के खैरी गांव में पुरानी कारों के गोदाम में भीषण आग, 500 से अधिक वाहन जलकर राख।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह :- महाराष्ट्र के Nagpur जिले के खैरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुरानी कारों के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम में खड़ी 500 से अधिक पुरानी कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है और सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया गया।

  • Related Posts

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर :- प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने ‘ए.एस.डी एज्यूकेशन सोसाइटी’ ने एक बड़ा कदम उठाया है। 5 वर्षों में 50,000 से अधिक…

    Read more

    दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- लंबे समय से दर्द की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली में अब विशेष…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

    दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: आखिरी कॉल- “पापा आग लग गई, हमें बचा लीजिए”… फिर छा गया मातम, 15 शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में कोहराम

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: आखिरी कॉल- “पापा आग लग गई, हमें बचा लीजिए”… फिर छा गया मातम, 15 शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में कोहराम

    लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

    लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

    अजीत सिंह एवं अंजू लता सिंह को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    अजीत सिंह एवं अंजू लता सिंह को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    गंगा स्नान को निकली विवाहिता और लौटकर नहीं आई, कुएं में मिला शव, हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।

    गंगा स्नान को निकली विवाहिता और लौटकर नहीं आई, कुएं में मिला शव, हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।