कानपुर में IPL सट्टेबाजी ने ली एक और जान, 27 वर्षीय युवक ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

रिपोर्टर – शैलेश :- कानपुर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां IPL में सट्टेबाजी की लत के चलते 27 वर्षीय प्रशांत दीक्षित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रशांत दीक्षित को IPL मैचों में सट्टा खेलने की आदत लग गई थी। परिजनों के अनुसार लगातार हार के बाद उन्होंने कर्ज लेकर भी दांव लगाना शुरू कर दिया था, लेकिन उसमें भी भारी नुकसान हो गया। आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह प्रशांत घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकले थे। बाद में उन्होंने एक होटल में कमरा लिया और वहीं पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशांत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। अपने पीछे वह मां, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए की बढ़ती लत के खतरनाक परिणामों को एक बार फिर उजागर करती है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा