संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उन्नाव :- उन्नाव जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र के थाना बिहार अंतर्गत ग्राम नमकखेड़ा में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी सिंह उर्फ स्वाती सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रायबरेली जनपद के थाना क्षेत्र सतावन निवासी बृजमोहन सिंह ने अपनी पुत्री स्वाती सिंह का विवाह 1 मई 2021 को नमकखेड़ा निवासी कमलेश सिंह के पुत्र मयंक सिंह के साथ किया था। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पिता बृजमोहन सिंह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के करीब 3 घंटे बाद उन्हें सूचना दी गई, और जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे से नीचे उतारकर जमीन पर बैठाया गया था। मृतका के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। वहीं मृतका के भाई सुमित ने बताया कि हाल ही में उन्होंने जमीन बेचकर 50 हजार रुपये भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। उनका आरोप है कि उनकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।