सोशल मीडिया पर अश्लील व्हिडिओ व्हायरल करने वाले गिरोहो का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्टर – रूपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र :- अमरावती ग्रामीण पुलिस ने सोशल मीडिया पर अल्पवयस्क लड़कियों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं। परतवाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद उम्र (19)वर्षं परतवाड़ा को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पोक्सो (POCSO) अधिनियम और सुचनाप्रौद्योगिकी (IT) अधिनिम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्तता के आरोप में निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है: आरोपी के नाम :- १) अयान अहमद तनवीर अहमद-उम्र १९ वर्ष, २) उजेर खान इकबाल खान उम्र २० वर्षं, ३) मो. साद मो.साबीर उम्र २२ वर्ष , ४) तरबेज खान तस्लीम ख़ान उम्र २४ वर्षं, ५) मानव दिपक सुगंधे उम्र २० वर्षं, ६) ऐफाज खान मंजुर खान उम्र २६वर्ष, ७) मो. इमरान मो.साजिद उम्र २१ वर्षं, और शेख नावेद शेख हसन उम्र २१ वर्ष। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। “कानून के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अपील की है कि ऐसी हरकतों का शिकार हुई लड़कियां या उनके माता – पिता बिना डरे आगे आएं और शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी जानकारी देने के लिए संबंधित महिला पुलिस अधिकारीयों से संपर्क किया जा सकता है। अमरावती जिल्हा ग्रामीण अधीक्षक श्री विशाल आनंद इन्होंने पत्रकार परिषद बताया कि अपराध के मामले की पुरी जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।