रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, वसई, महाराष्ट्र :- विरार पश्चिम स्थित वटार इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की शिकायत के बाद महापौर अजीव पाटील ने नागरिकों द्वारा दिए गए पत्र पर त्वरित संज्ञान लिया। महापौर की इस कार्रवाई के लिए स्थानीय नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया है। नागरिकों की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता डेनिस फ्रांसिस डिमोंटे ने महापौर को धन्यवाद पत्र भी सौंपा। पत्र में स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रशासन की तत्परता की सराहना की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। हालांकि, वटार स्थित स्वास्थ्य केंद्र अभी भी पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण क्षेत्र के नागरिकों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, कर्मचारी और आवश्यक सुविधाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में केंद्र शुरू होने के बावजूद नागरिकों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पृष्ठभूमि में नागरिकों ने महापौर से दोबारा अनुरोध किया है कि विरार पश्चिम के वटार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल पूर्ण क्षमता के साथ शुरू किया जाए। साथ ही आवश्यक डॉक्टर, चिकित्सा स्टाफ और मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं। इस कार्य के लिए निश्चित समयसीमा घोषित करने की भी मांग पत्र के माध्यम से की गई है। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि महापौर अजीव पाटील जल्द निर्णय लेकर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






