श्री बाण माता जी का मेला संपन्न

रिपोर्टर:- हरिद्वार सुमेरपुर, पाली, राजस्थान :- 2 अप्रैल सुमेरपुर नगर में सुबह 8:00 बजे से गहलोत सिसोदिया वंश के आराध्य देवी चित्तौड़गढ़ दुर्ग वाली श्री बाण माता के मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया एवं बाghण माता जी का बहुत ही अद्भुत श्रृंगार किया गया साथ ही पास में विराजे हुए श्री एकलिंग महादेव का दुग्ध मधु एवं जल द्वारा अभिषेक किया गया, पूरे मंदिर प्रांगण में गुलाब जल व इत्र का स्प्रे किया गया जिससे वातावरण तक इतना सुगंधित एवं आकर्षक हो गया आने वाले हर दर्शनार्थी मंत्र मुग्ध हो गए साथ ही हवन कुंड में नारियल एवं सुगंधित हवन सामग्री की खुशबू का विशेष सुगंधित वातावरण बन गया । इसके पश्चात माताजी एवं एकलिंग नाथ महादेव की पूजा अर्चना व आरती की गई सभी समाज के दर्शनार्थी भाव विभोर हो गए। पूजा के साथ ही सुमेरपुर के सभी गहलोत परिवार सादड़ी वालों के तरफ से मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। मंदिर के पास ही बहुत बड़ा विशाल मंडप सजाया गया जिसमें स्टेज पर साधु संतों का स्वागत करके बिठाया गया, मेले में आने वाले दर्शनार्थियों से मंडप पूरा खचाखच भर गया, इसके उपरांत मेले में बोली लेने वाले भामाशाह एवं विशेष अतिथियों का साफा और माला द्वारा सम्मान किया गया इसके उपरांत भोजन प्रसादी का बहुत बड़ा पंडाल लगाया गया जहां सभी आगंतुको को स्वादिष्ट भोजन करवाया गया, मेले की पूर्व संध्या 1 अप्रैल को शिवगंज के भक्तों द्वारा गैर नृत्य का आयोजन किया गया गैर नृत्य का विहंगम दृश्य देखकर जनता एवं दर्शन गण मंत्र मुक्त हो गए उसके बाद रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से पधारे हुए भजन गायक द्वारा बहुत ही सुंदर और मनमोहक भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई मेले में, कम से कम 10000 लोगों का आगमन हुआ । विदित हो यह माताजी का प्राण प्रतिष्ठा का 18 वा वार्षिक मेला था हर वर्ष चैत्र पूनम को आयोजित होता है जिसमें सिरोही पाली और जालौर के सभी दर्शनार्थी भाग लेते हैं।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा