कामण में मनसे द्वारा शिव जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया – 200 से अधिक नागरिकों ने लिया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का लाभ

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, पालघर, महाराष्ट्र, वसई :- वसई कामण मे 200 से अधिक नागरिकों की स्वास्थ्य जांच – अविनाश (दादा) जाधव, प्रफुल पाटिल और जयेंद्र पाटिल की मौजूदगी में भव्य पालखी शोभायात्रा (वसई,कामण) कामण में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। शिव जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर को नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला और 200 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उन्हें उचित मार्गदर्शन और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। मनसे द्वारा आयोजित इस सामाजिक उपक्रम की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। शाम के समय छत्रपति शिवाजी महाराज की पालखी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में ठाणे-पालघर जिला अध्यक्ष मा. श्री अविनाश (दादा) जाधव, नगरसेवक श्री प्रफुल पाटिल तथा लोकसभा अध्यक्ष श्री जयेंद्र पाटिल उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी उपस्थिति से युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-ताशों की गूंज, भगवा झंडों की शान और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के जयघोष से पूरा कामण क्षेत्र शिवमय हो गया। इस कार्यक्रम में मनसे के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हमारे विद्यालय के सितारों ने जिले में गाड़े सफलता के झंडे!

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह :- माध्यमिक शिक्षा परिषद-प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हमारे विद्यालय “त्रिवेणी काशी इण्टर कॉलेज, बिहार-उन्नाव” के छात्र-छात्राओं ने जनपद स्तर पर स्थान…

    Read more

    देविदास केंगार के प्रयास सफल; महापौर अजीव पाटील के सहयोग से विरार ग्रामीण अस्पताल में दिव्यांगों के लिए ऐतिहासिक निर्णय – हर बुधवार दिव्यांग प्रमाणपत्र और UDID कार्ड वितरण शुरू

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई पालघर,  महाराष्ट्र :- अपंग जनशक्ति संस्था के अध्यक्ष देविदास जयवंत केंगार के लगातार और ठोस प्रयासों तथा महापौर अजीव पाटील के प्रभावी सहयोग से विरार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमारे विद्यालय के सितारों ने जिले में गाड़े सफलता के झंडे!

    हमारे विद्यालय के सितारों ने जिले में गाड़े सफलता के झंडे!

    देविदास केंगार के प्रयास सफल; महापौर अजीव पाटील के सहयोग से विरार ग्रामीण अस्पताल में दिव्यांगों के लिए ऐतिहासिक निर्णय – हर बुधवार दिव्यांग प्रमाणपत्र और UDID कार्ड वितरण शुरू

    देविदास केंगार के प्रयास सफल; महापौर अजीव पाटील के सहयोग से विरार ग्रामीण अस्पताल में दिव्यांगों के लिए ऐतिहासिक निर्णय – हर बुधवार दिव्यांग प्रमाणपत्र और UDID कार्ड वितरण शुरू

    प्राकृतिक संपदा की लूट पर सख्त कार्रवाई के संकेत! तहसीलदार दीपक गायकवाड के आश्वासन के बाद वसईकरों का जनआंदोलन स्थगित जलभराव क्षेत्रों की सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई का लिखित भरोसा 23 अप्रैल की बैठक में अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा

    शिंगणापुर में लावारिस मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी; दहिवडी पुलिस ने शुरू की जांच

    राजेश्वरी नगर में पीने के पानी की सप्लाई नहीं के बराबर

    7 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया बाह्य कर्मचारी; वसई अपर तहसीलदार कार्यालय के अधिकारी की भी जांच शुरू

    7 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया बाह्य कर्मचारी; वसई अपर तहसीलदार कार्यालय के अधिकारी की भी जांच शुरू