रिपोर्टर :- हरिदेव आर्य पुराडा, सुमेरपुर (पाली ), राजस्थान :- हमेशा की तरह रविवार 8 मार्च को आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर में समाज के कार्यकर्ताओं और आम नागरिको के साथ पंडित केशव देव जी शास्त्री जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रो के साथ यज्ञ में पवित्र सामग्री तथा मिष्ठान के साथ सभी ने सामूहिक आहुतिया दी, और परमात्मा से सब के सुखी जीवन व विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई, इसके उपरांत पंडित केशव देव जी शास्त्री द्वारा सुंदर भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी इसके उपरांत संगठन सूत्र का सामूहिक पाठ किया व प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सम्मानीय श्री सत्यदेव जी, आर्य गुलाब सिंह जी, जुजाराम जीआर्य, हरि देव आर्य, जयंती लाल जी एडवोकेट एवं भूतपूर्व पार्षद गोविंदजी मोडाराम जी आर्य, छगनलाल जी आर्य, फुलारामजी आर्य एवं नटवर जी तथा उनकी धर्मपत्नी वअन्य महिलाएं एवं अनिल जी शर्मा तथा सुमेरपुर के व्यापारी बंधु एवं अन्य आर्य परिवार से पधारे करीब 25 लोगों की उपस्थिति में इस सत्संग का समापन हुआ तथा आगामी 15 मार्च को कार्यकारिणी की मीटिंग का प्रस्ताव रखा गया जिसमें समाज विकास के बारे में प्रस्तावना रखी गई।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






