“हिंद-दी-चादर” गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम वर्ष पर सामूहिक गायन कार्यक्रम

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, पालघर,  महाराष्ट्र :- वसई विरार शहर महानगरपालिका दिनांक 23/ 02/ 2019 “हिंद-दी-चादर” श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागम वर्ष के उपलक्ष्य में 28 फरवरी 2026 और 01 मार्च 2026 को खारघर, नवी मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम के जनजागरण हेतु शासन निर्देशानुसार वसई-विरार शहर महानगरपालिका द्वारा विविध उपक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे कोकण विभाग की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में एक साथ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपक्रम की नोंद “बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्ड” संस्था द्वारा विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज की जाएगी। वसई-विरार क्षेत्र की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध गायक सरताज सिंह द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी गीत का सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक गायन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था। साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के शौर्य, बलिदान और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचाना भी इसका प्रमुख हेतू रहा। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों के लिए गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित 50 अंकों की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। इस अभिनव उपक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक, मुख्याध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, महानगरपालिका के पदाधिकारी, अधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उत्कर्ष विद्यालय, विरार (पश्चिम) में भी सामूहिक गायन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अत्यंत सुरम्य ढंग से गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति की गई, जिसे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सराहा। महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी (भा.प्र.से.) ने अपने संबोधन में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए इस उपक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी शैक्षणिक संस्थाओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 28 फरवरी और 01 मार्च 2026 को ओवे मैदान, सेक्टर 29, खारघर, नवी मुंबई में आयोजित होने वाले भव्य “हिंद-दी-चादर” कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों से उपस्थित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर अजीव पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपीस, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकूर, सभागृह नेता प्रफुल साने, विरोधी पक्षनेता मनोज पाटील, परिवहन व्यवस्थापक धैर्यशील जाधव, उप-आयुक्त अजित मुठे, सहायक आयुक्त विजय शिंदे, मुख्याध्यापिका चित्रा ठाकूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। महानगरपालिका की ओर से इस उपक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 शैक्षणिक संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा