ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक

रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूंबर, (राजस्थान, बांसवाड़ा) ओबीसी शक्ति का महासंगम: बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्पबांसवाड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक बैठक जिला अध्यक्ष कान्तिलाल सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट 2026–27 को जन–जन तक पहुँचाने तथा 23 फरवरी को प्रस्तावित श्रमिक संवाद सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सैकड़ों की संख्या में श्रमिकों को सम्मेलन स्थल तक लाया जाएगा तथा उनके लिए भोजन–प्रसादी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह कार्यक्रम ओबीसी समाज और श्रमिक वर्ग को भाजपा की नीतियों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रजी कुमावत के मार्गदर्शन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। साथ ही उनके बांसवाड़ा जिले में प्रथम आगमन पर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, जहां श्रमिक संवाद को लेकर विशेष दिशा–निर्देश भी प्राप्त होंगे।बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई मईड़ा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और आने वाले समय में संगठन की ताकत से विरोधियों को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष कान्तिलाल सुथार ने कहा कि “ओबीसी मोर्चा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा और श्रमिकों, गरीबों व वंचितों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुँचाई जाएंगी। 23 फरवरी का श्रमिक संवाद सम्मेलन बांसवाड़ा की राजनीति में नया इतिहास रचेगा। ”बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश कलाल,पंकज बरुडीया ,महावीर रावल व अंजुबाला व जिला मंत्री ,केलाश पाटीदार,नानुलाल पंचाल जिला सदस्य योगेश कलाल जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनी व समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सुथार,गौरीशंकर सेवक,कमलकीशोर, पाटीदार,वजेंग पाटीदार हीरालाल पटेल रामचंद्र पंचाल ,नारेंग पटेल,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे माहौल में संगठनात्मक जोश, राजनीतिक ऊर्जा और विजय का संकल्प स्पष्ट दिखाई दिया।संचालन महामन्त्री सुखलाल ने किया आभार ओबीसी उपाध्यक्ष महावीर रावल ने कीया

  • Related Posts

    पराशर मोबाइल एंड इलेट्रोनिक शॉप पर लगी आग

    रिपोर्टर :- संदीप कुमार वैष्णव, अजमेर, राजस्थान :-अजमेर के फायसागर रोड स्थित पाराशर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर लगी भीषण आग पूरा सामान जलकर खाक हो गया आज सुबह…

    Read more

    यूजीसी–मालवीय मिशन के तहत एमडीएसयू और सेंट स्टीफन कॉलेज किशनगढ़ के बीच एमओयू, शिक्षक गुणवत्ता संवर्धन को मिलेगा नया आयाम।

    अजमेर:- महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “कोकण सरस 2026” – विरार में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन

    “कोकण सरस 2026” – विरार में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन

    छत्रपती शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान के तहत वसई में विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन

    छत्रपती शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान के तहत वसई में विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन

    भाजपा की मोगा रैली को लेकर लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह : माजरा 

    भाजपा की मोगा रैली को लेकर लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह : माजरा 

    आरयूबी न होने से पुली के रास्ते शव ले जाने को मजबूर भरौली खुर्द के लोग

    आरयूबी न होने से पुली के रास्ते शव ले जाने को मजबूर भरौली खुर्द के लोग

    अग्रवाल समाज फेडरेशन गोल्डन क्लब की ओर से इस वर्ष का छठा और अंतिम प्रोग्राम 1 मार्च को डबल धमाका कपिला रिसॉर्ट खराडी में प्रस्तुत किया गया

    अग्रवाल समाज फेडरेशन गोल्डन क्लब की ओर से इस वर्ष का छठा और अंतिम प्रोग्राम 1 मार्च को डबल धमाका कपिला रिसॉर्ट खराडी में प्रस्तुत किया गया

    फाटक सी/79 पर लो हाइट सबवे निर्माण की मांग तेज, रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को सौंपा ज्ञापन

    फाटक सी/79 पर लो हाइट सबवे निर्माण की मांग तेज, रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को सौंपा ज्ञापन