विरार में मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला – 8 लोगों पर केस दर्ज

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, पालघर, महाराष्ट्र :-विरार क्षेत्र में एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने तथा नकदी और सोने के आभूषण छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में नितेश गोविंद पाटील ने बोलींज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता नितेश पाटील नारंगीगांव में रहते हैं। उनके अनुसार, 5 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे जय विश्वनाथ पाटील ने मोबाइल पर धमकी देते हुए उन्हें नारंगी बंदर में मिलने के लिए बुलाया था। डर के कारण शिकायतकर्ता ने वहां जाने से इनकार कर दिया और 11 अगस्त 2025 को बोलींज पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही गांव के परिचित हैं। कुछ दिनों पहले हुए विवाद के चलते यह दुश्मनी बनी रही। इसी के चलते 13 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे, जय विश्वनाथ पाटील के साथ विश्वनाथ पाटील, रुपेश चिंतामण पाटील, तेजस चिंतामणि पाटील, दयानंद चिंतामण पाटील, निशांत विश्वनाथ पाटील, प्रितेश हरेंद्र पाटील और किरण विठ्ठल पाटील—कुल 8 लोग शिकायतकर्ता के बंदर स्थित कार्यालय में पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। इस हमले में शिकायतकर्ता की कमर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें तीन दिन अस्पताल में उपचार लेना पड़ा। सिटी स्कैन में चोट की पुष्टि होने की बात भी शिकायत में कही गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मारपीट के दौरान कार्यालय में रखी करीब 80 हजार रुपये नकद (मजदूरों के वेतन हेतु), हाथ का ब्रेसलेट और गले की सोने की चेन भी गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। बोलींज पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत धारा 115(2), 189(2), 190 और 191(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक जयचंद्र दत्तात्रय ठाकूर कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि 10 फरवरी 2025 को नारंगी गांव में एक विवाह समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद से यह दुश्मनी शुरू हुई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा