लाल बावटा के नेतृत्व में वसई में अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई, महाराष्ट्र :- अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल को सफल बनाने और समर्थन देने के उद्देश्य से भारत का मार्क्सवादी – लेनिनवादी दल लाल बावटा की ओर से 12 फरवरी को वसई तहसीलदार कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के जिला सहसचिव कॉमरेड शेरू वाघ ने किया। इस प्रदर्शन में लाल बावटा के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें तालुका कार्यकर्ता कॉमरेड पार्वती पाडेकर, कॉमरेड निलेश खरपडे, कॉमरेड अंकुश खरपडे, कॉमरेड छाया खरपडे, कॉमरेड चंद्रकांत पवार सहित लोकशाही युवा संघटना के तालुकाध्यक्ष कॉमरेड अनिरुद्ध मेहेर तथा काॅ. नानासाहेब कोळेकर शामिल रहे। इसके अलावा डहाणू तालुका सहसचिव किरण दुबळे, कॉमरेड शिवा कामळे, वंचित बहुजन आघाड़ी की महिला प्रमुख गीता जाधव, कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष प्रविणा ताई, वसई-विरार जनहित आघाड़ी के समन्वयक मैकेन्झी डाबरे तथा प्रजा जनसुराज्य पार्टी के अन्नासाहेब तिगोटे भी इस आंदोलन में उपस्थित रहे। प्रदर्शन में लाल बावटा के 200 से अधिक सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। साथ ही आदिवासी पारंपरिक गीतों के माध्यम से भाजपा सरकार पर तीखी आलोचना की गई। इस दौरान चेतावनी दी गई कि, “यदि मजदूरों पर अन्याय हुआ तो देशभर में लाल बावटा का उग्र आंदोलन देखने को मिलेगा।”
प्रदर्शन के अंत में मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर वसई तहसीलदार दीपक गायकवाड के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा