6 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर लंबी, 16 फुट चौड़ी सड़क शिव कुमार बटालवी की याद को समर्पित,मंत्री कटारूचक्क ने रखा नींव पत्थर, बोले–जो कहा था, वो करके दिखाया। 

रिपोर्टर – संजय पुरी, हलका भोआ में विकास कार्यों को नई गति देते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लगभग 7 किलोमीटर लंबी और 16 फुट चौड़ी सड़क का नींव पत्थर रखा। यह सड़क महान पंजाबी कवि साहित्कार शिव कुमार बटालवी के ससुराल गांव मंगेयाल से होकर मलपुर,जस्वा,शेर का झूमर,कतानी अप टू सिहोरा कलां तक बनाई जाएगी और इसे उनकी स्मृति को समर्पित किया गया है। गौरतलब है कि 2 माह पिछले जिला परिषद, ब्लॉक समिति चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री कटारूचक्क गांव मंगेयाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिव कुमार बटालवी जी के ससुराल पक्ष के परिजनों से मुलाकात कर इस सड़क के निर्माण का वादा किया था, जिसे उन्होंने आज पूरा कर दिखाया।इस मौके पर मंत्री ने मीडिया साथियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे राजनीति में वादे करने के नहीं, बल्कि उन्हें निभाने में विश्वास रखते हैं। मंत्री कटारूचक्क ने कहा,मैंने जो कहा था, वो आज करके दिखाया है। हलका भोआ के विकास में कोई भी बाधा आड़े नहीं आने दी जाएगी।कहा कि यह सड़क न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि महान साहित्यकार शिव कुमार बटालवी की विरासत को भी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और व्यापारियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी। बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी लोगों को निजात मिलेगी।स्थानीय लोगों ने मंत्री कटारूचक्क का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जिनमे राम सवरूप सरपंच मंगेयाल,काका, अश्वनी कुमार जिला परिषद मेंबर, नितिन ठाकुर जिला परिषद मेंबर,मंजू देवी ब्लॉक समिति मेंबर, सोनम सरपंच गुरु नाभा दास बस्ती,सरपंच बबली देवी गांव चकराल, कश्मीर सिंह सरपंच अनूप शहर,सरपंच करणजीत,राजिंदर पिल्ला,सरपंच नीलम धुपसरी,राज कुमार,सोम राज आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मौजूदा सरकार ज़मीन पर काम कर रही है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि हलका भोआ में और भी विकास परियोजनाएं तैयार है। मंत्री कटारूचक ने अपने बयान में कहा कि आने वाले समय में हलका भोआ में और भी विकास परियोजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और हर वर्ग को समान रूप से विकास का लाभ मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा, ताकि हलका भोआ को हर स्तर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके यही मेरा लक्षय है।मांगयाल के लोगों से किया गया मेरा वादा आज ज़मीनी हकीकत बना है। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मांगयाल गांव के लोगों से जो वादा 2 महीने पहले किया गया था, उसे आज पूरा कर के दिखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क उसी भरोसे और विश्वास का नतीजा है, जो जनता ने उन पर जताया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे जनता से किए हर वादे को निभाने में विश्वास रखते हैं और हलका भोआ के हर गांव के विकास के लिए इसी तरह ईमानदारी से काम करते रहेंगे। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शिव कुमार बटालवी के ससुराल पक्ष के परिजनों ने सामूहिक रूप से मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण के माध्यम से मंत्री कटारूचक्क ने एक बार फिर महान कवि शिव कुमार बटालवी की स्मृतियों को जीवंत कर दिया है और उनकी याद को ज़मीन पर उतारकर हमेशा के लिए अमर बना दिया है। इसके लिए हम सब मंत्री जी के आभारी है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी देखने…

    Read more

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती सिराज अहमद कादरी मिस्बाही (मुंबई) ने समाज में बेटियों, बहनों और फूफियों को उनके शरई हक़-ए-विरासत से महरूम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।