वेद मंदिर आवंखा का स्थापना दिवस 28 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा, विशाल बैठक आयोजित ।

रिपोर्टर – संजय पुरी, वेद मंदिर आवंखा का स्थापना दिवस 28 फरवरी 2026 को भव्य रूप से मनाने को लेकर अखिल भारतीय महाशय महासभा द्वारा वेद मंदिर परिसर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वेद मंदिर आवंखा के चेयरमैन सूरज प्रकाश जी ने की। इस बैठक में कमेटी पदाधिकारियों के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश से महाशय बिरादरी के अनेक गणमान्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। वेद मंदिर के महामंत्री पंडित विजय शास्त्री एवं उपाध्यक्ष दर्शन कुमार ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि 26 फरवरी को प्रस्तावित शोभा यात्रा तथा 28 फरवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में बिरादरी के सदस्यों को साथ लेकर आएं, ताकि आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके। बैठक उपरांत आगामी विधानसभा चुनावों में बिरादरी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, योग्य बिरादरी उम्मीदवारों को टिकट दिलाने व उन्हें जिताने को लेकर भी गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर बिरादरी के बुद्धिजीवियों ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया।
बैठक के दौरान श्री रंजीत सिंह (रिटायर्ड प्रिंसिपल) को मंदिर कमेटी का मंत्री, जबकि कमल कुमार (रिटायर्ड गिरदावर) एवं विजय कुमार (रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर) को कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला पठानकोट द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री नियुक्त किए गए रिटायर्ड डिविजनल कमिश्नर RPF दर्शन कुमार तथा नव नियुक्त कमेटी सदस्यों को हार एवं सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।बैठक में श्री पुरुषोत्तम लाल, डॉ. शाम लाल, युद्धवीर सिंह, श्री जनक राज, प्रदीप कुमार, अविनाश चंद्र, रवि कुमार, दिवान चंद, नेक चंद सुंदर चक जोगिया, प्रश्नोत्तम लाल, सरबजीत कुमारी, सुनीता कुमारी, अजित राम, संतोष सिंह, सुनील शर्मा, शिव सिंह, बलबीर सिंह, विजय कुमार, रमेश कुमार, अरुण बाला, निर्मला देवी, आशा रानी सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा