संयुक्त कमेटी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन ने श्री गुरु रविदास मंदिर सरना में मनाया गणतंत्र दिवस।

रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट के गांव दारोसलाम सरना स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में आज संयुक्त कमेटी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन जिला पठानकोट के कार्यकर्ताओं द्वारा गणतंत्र दिवस श्रद्धा, सम्मान और संविधानिक मूल्यों के साथ मनाया गया। यह आयोजन स्थानीय मंदिर कमेटी एवं श्री गुरु रविदास मंदिर सरना कमेटी के सहयोग व समर्थन से संपन्न हुआ। कार्यक्रम भारत के प्रभुसत्ता सम्पन्न राष्ट्र बनने और संविधान लागू होने के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता माननीय बलविंद्र कुमार पिंटू ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को विधिवत रूप से फहराकर सम्मानपूर्वक सलामी दी गई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का उद्घोष किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन् करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित एवं संविधान सभा द्वारा पारित भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को देशभर में लागू किया गया था और उसी दिन भारत ने पहला गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वोत्तम संविधान है, जो प्रत्येक नागरिक को धर्म, जाति, नस्ल, रंग और लिंग के भेदभाव के बिना समान अधिकारों की गारंटी देता है। संयुक्त कमेटी ने देशभर में एकता, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया और सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर 77वें गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स. बरिंद्रपाल, मनोहर लाल, शिवदियाल, डॉ. स्वरूप कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सोमराज, देवराज फौजी, प्रितराज, रणजीत सिंह, हंसराज, सुरिंद्र मोहन, वीर सिंह, देसराज, सुंदर लाल, तेजराम, वीरू राम, करतार चंद, सतपाल, रूप लाल, अमरजीत, संसार चंद, भंडारी राम, हरबंस लाल, संतोख राज, अजीत राज, शाम लाल, जगन्नाथ, जनक राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    रिपोर्टर:- संजय पुरी, जिला ——-पठानकोट:- ब्लड सेवा पठानकोट द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन आज रविवार 06 सितंबर 2026 को सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में में किया गया । इस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।