1 करोड़ महिलाओं से 1,000 का झूढ, 65 लाख परिवारों से 10 लाख सेहत का झूठ, बिना बजट और बिना कानूनी गारंटी : राकेश कुमार माजरा ।

रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट के हल्का भोआ से भारतीय जनता पार्टी ऐसी मोर्चा तारागढ़ अध्यक्ष राकेश कुमार माजरा ने एक प्रेस वार्ता में आप सरकार की 10 लाख मुख्यमंत्री सेहत योजना (डडैल) को “एक और बड़ा झूठ और प्लास्टिक कार्ड वितरण घोटाला’ बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना भी 1,000 प्रति माह महिलाओं को देने के वादे की तरह है कृ सिर्फ प्रचार, बजट नहीं। राकेश कुमार माजरा ने कहा कि आप सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई 5 लाख की सेहत बीमा योजना को ही नया नाम देकर 10 लाख योजना बना दिया है, जबकि इसके लिए ना तो कोई ठोस बजट है. ना कोई कानूनी गारंटी, और ना ही वित्तीय व्यवस्था। केवल 1 लाख यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमित है, बाकी 9 लाख का बोझ राज्य सरकार पर बिना किसी फंड के डाला गया है।उन्होंने बताया कि 2025/26 के लिए केवल 1,200 करोड़ का बजट रखा गया है, जबकि 65 लाख परिवारों को 1 लाख प्रतिवर्ष की सुविधा देने के लिए 65,000 करोड़ सालाना की जरूरत होगी। यानी यह योजना सिर्फ 2 प्रतिशत परिवारों तक ही पहुंच सकती है। ‘यह इलाज नहीं, धोखा है राकेश कुमार माजरा ने खुलासा किया कि पिछली योजना के तहत निजी अस्पतालों के 600 करोड़ से अधिक के क्लेम अभी तक बकाया हैं। 500 से ज्यादा अस्पतालों ने सेवाएं रोक दी हैं. 11 अस्पतालों को डी-एम्पैनल कर दिया गया, और फोर्टिस, मैक्स, अपोलो जैसे बड़े अस्पताल योजना में शामिल नहीं हैं। उन्होंने इसे ‘ईलाज बिना कार्ड’ मॉडल कहा।उन्होंने कहा कि जब पंजाब पर 4 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज है और 74 प्रतिशत राजस्व पहले से ही तय खर्चों में बंद है, तब ऐसी योजना का कोई भविष्य नहीं है। 2025/26 का स्वास्थ्य बजट 6,660 करोड़ है, जो बमुश्किल रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ही पर्याप्त है। राकेश कुमार माजरा ने मांग की कि सरकार इस योजना की पूरी फंडिंग का खुलासा करे, अस्पतालों के बकाया भुगतान तुरंत करे, और सिर्फ कार्ड बांटने की बजाय असली ईलाज की गारंटी दे। ‘जैसे 1,000 महिला वादा जुमला साबित हुआ, वैसे ही यह भी सेहत गारंटी का झूठ है,।

  • Related Posts

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।