दिल्ली से जयुपर या जयपुर से दिल्ली आना-जाना और आसान हो गया है।

दिल्ली से जयुपर या जयपुर से दिल्ली आना-जाना और आसान हो गया है। जयपुर-बांदीकुई लिंक लाइन जो 67 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है जो बांदीकुई को जयपुर रिंग रोड से जोड़ता है, आज से ट्रायल रन के लिए खुल गया है। अगले दस दिन तक ट्रायल के दौरान टोल नहीं लगेगा। ट्रायल के दौरान कोई समस्या नहीं आने पर यह एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खुल जाएगा। इसके बाद टोल की वसूली शुरू होगी। इस एक्सप्रेसवे के खुल जाने से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय घटकर 3 घंटे रह जाएगा। आपको बता दें कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। 66.91 किलोमीटर लंबा इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 1368 करोड़ रुपए की लागत लगी है। टोल की बात करें तो 66.91 किमी जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर 150 रुपए टोल चुकाना होगा। हालांकि, अभी ट्रायल रन के दौरान यह नहीं देना होगा। आपको बता दें कि बांदीकुई से जयपुर तक 67 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे फोर लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है। इस पर वाहन की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है। इस एक्सप्रेसवे से  बांदीकुई से जयपुर की दूरी अब केवल 25 से 30 मिनट में तय की जा सकती है। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए अब गुरुग्राम से बांदीकुई महज दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इस नए एक्सप्रेसवे के खुल जाने से दिल्ली से जयपुर जाना और आसान हो गया है। ऐसा इसलिए कि अब दिल्ली से जयपुर के लिए दो प्रमुख रूट हो गए हैं। इसमें दिल्ली जयपुर हाईवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शामिल है। दो रूट होने से अब यात्रा का समय और जाम से मुक्ति मिलेगी। नए एक्सप्रेसवे पर कुल 5 इंटरचेंज बनाए गए हैं, जहां से वाहन चढ़ और उतर सकते हैं। इन सभी इंटरचेंज पर टोल वसूली की जाएगी। टोल वसूली पूरी तरह फास्टैग आधारित होगा, जिससे यात्रियों को रुकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा