चुनाव आयोग बिहार में वोटर लिस्ट का सघन पुनरीक्षण और सत्यापन करने के लिए अभियान चला रहा है. चुनाव आयोग की मंशा पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं. आयोग ने इसके लिए 22 साल पुरानी वोटर लिस्ट अपलोड की है. बिहार चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगा लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. राहुल गांधी ने पिछले दिनों अखबार में लेख लिखकर बिहार चुनाव में भी इसी तरह की धांधली की आशंका जताई थी. बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण का अभियान शुरू कर दिया चुनाव आयोग के इस अभियान से बिहार में बड़ी राजनीतिक बहस छिड़ गई है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाए हैं चुनाव आयोग ने 22 साल पुरानी वोटर लिस्ट को बेस मानने, अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. वोटर लिस्ट के सघन पुनरीक्षण अभियान पर सियासी घमासान शुरू हुआ, तो चुनाव आयोग ने उठते सवाल के जवाब भी दिए. आयोग ने इस अभियान के पीछे अपनी मंशा भी साफ कर दी है.







