महाशय महासभा का भाजपा पर भरोसा, दर्शन कुमार के सम्मान के साथ चुनावी संदेश ।

रिपोर्टर – संजय पुरी, अखिल भारतीय महाशय महासभा ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का स्पष्ट संकेत देते हुए भाजपा जिला महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) रिटायर्ड सिक्योरिटी कमिश्नर दर्शन कुमार को सम्मानित किया। महासभा का एक शिष्टमंडल समिति चेयरमैन सूरज प्रकाश की अध्यक्षता में दर्शन कुमार के गृह निवास पहुंचा, जहां उन्हें पुष्प गुच्छ व सरोपा भेंट कर बधाई दी गई। इस मौके पर चेयरमैन सूरज प्रकाश ने दर्शन कुमार को जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भूतपूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू और जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महाशय महासभा व समस्त बिरादरी भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी मेहनत करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेक चंद मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा नरोट जयमल सिंह, शेर सिंह भूतपूर्व सरपंच बालोतर बमियाल तथा पुरुषोत्तम लाल भूतपूर्व सरपंच बहादुरपुर ने कहा कि दर्शन कुमार को जिला महामंत्री बनाकर पार्टी ने अनुसूचित जाति समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि दर्शन कुमार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सभाएं आयोजित कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा देशहित और गरीब कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह सम्मान कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने और समाज को भाजपा के साथ जोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम है। इस अवसर पर शिष्टमंडल में रिटायर्ड प्रिंसिपल रंजीत सिंह नक्की, श्रीमती कृष्ण कुमारी सेक्रेटरी महिला मोर्चा, पवन कुमार कालेसर, अश्वनी कुमार प्रधान नक्की, डॉ. प्रबोध चंद्र, सत प्रकाश, बलजीत कुमार ब्लॉक समिति उम्मीदवार भगवानपुर, सरबजीत कुमारी जिला परिषद उम्मीदवार दतियाल, बलबीर सिंह दतियाल, यशपाल भूतपूर्व सरपंच ख्याला, राकेश कुमार रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, इंजीनियर सुनील प्रकाश मिंटू सुन्दरचक जोगिया और कमलेश कुमारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, महाशय महासभा का यह समर्थन भाजपा के लिए आगामी चुनावों में सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा