रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, दहिवडी, महाराष्ट्र :- पिंगळी बु.- सातारा जिले के माण तालुका अंतर्गत पिंगळी बु गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में दहिवडी पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु रजिस्टर क्रमांक 04/2026 के तहत बीएनएस धारा 194 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
मृतक का नाम शिवराज बाजीराव जाधव (उम्र 28 वर्ष) है। वह मूल निवासी रणसिंगवाड़ी, तालुका खटाव, जिला सातारा का रहने वाला था और वर्तमान में पिंगळी बु, तालुका माण में रह रहा था। मृत्यु की सूचना सुरेश मारुती जगदाळे (उम्र 45 वर्ष, पेशा खेती, निवासी पिंगळी बु) ने पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12.27 बजे पिंगळी बु गांव की सीमा में स्थित चैतन्य बेकरी के अंदर शिवराज जाधव ने रस्सी के सहारे लोहे के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद दहिवडी पुलिस थाने में दोपहर 3.56 बजे आकस्मिक मृत्यु की नोंद की गई। पुलिस द्वारा पंचनामा (इनक्वेस्ट) व पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मामले में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है। इस प्रकरण की आगे की जांच सहायक पुलिस फौजदार पी. ए. खाडे (ब. नं. 1995) द्वारा दहिवडी पुलिस थाने में की जा रही है।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






