हेरोइन बरामदगी मामले में तीन सप्लायर युवक काबू।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा :- नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न जगहों से तीन युवकों को हेरोइन सप्लाई बरामदगी मामलें में गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 9 जनवरी को एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम ने गांव चक्क साहिबा से एक महिला को लाखों रुपए की 30 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उक्त महिला ने बताया कि यह हेरोइन मोंगा सिहं पुत्र बलवीर सिंह निवासी ख्योंलियांवाली,जिला मुक्तसर पंजाब देकर गया था । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी थी । जांच के सदर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में संलिप्त सप्लायर आरोपी मोंगा सिहं पुत्र बलवीर सिंह निवासी ख्योंलियांवाली,जिला मुक्तसर पंजाब को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है । वहीं एक अन्य घटना में बीती 10 जनवरी को सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गांव भावदीन से एक युवक को 10 ग्राम 14 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी युवक ने बताया कि उक्त हेरोइन चंद्रभान उर्फ चंद्र पुत्र गोबिंद राम व विजय कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासियान गांव भावदीन से लेकर आया था । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताय कि तीनों आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरास्त में जेल भेजा जाएगा ।

  • Related Posts

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रिपोर्टर – अल्पेश मिस्त्री, नवसारी, गुजरात :- गुजरात राज्य के सूरत जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का…

    Read more

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – शैलेश,  रायबरेली :- रायबरेली पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|