फुलपरास अनुमंडल बाजार में ज्योति ब्यूटी पार्लर की मालकिन को स्टाफ दीपक कुमार ने प्रलोभन में फंसाकर उड़ाया, लाखों की आभूषण व कैश लेकर और विमल की हाउस वाइफ लेकर भागा।

रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल बाजार में स्थानीय थाने अंतर्गत धौसही गांव,महथौर खुर्द पंचायत निवासी रामलोचन ठाकुर के पुत्र दीपक कुमार ने सिसबाबरही, फुलपरास नगर क्षेत्र निवासी विमल कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी ज्योति भारती को सुनियोजित साजिश के तहत प्रलोभन में जाल में फंसाकर लाखों रुपए कैश व लाखों की आभूषण भी लेकर भागा है।जिस आशय की लिखित सूचना विमल ने फुलपरास थाने में दी थी।इस संदर्भ में दिनांक 1 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसकी कांड संख्या 489/025 है। मगर अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी व अन्य ने स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच नहीं की है। जिससे इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय की बात तो दूर, कोई राहत नहीं मिली है।वादी और परिजनों का कहना है कि धौसही गांव समाज के कुछ लोगों और पुलिस की मिलीभगत से लेन-देन कर मामले को दबा दिया गया ‌।फलत: एकतरफा आरोपी पक्ष की मदद की गई है संपूर्ण मामले में आजतक। पुनः पीड़ित पति ने डीएम सह जिला पदाधिकारी, मधुबनी, एसपी और अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास को आवेदन देकर जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।देखना है आखिरकार पुनः नये सिरे से पुलिस निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से जांच कर पीड़ित पक्ष को राहत दिलाती है या नहीं? इस पर मास मीडिया की भी लगातार नजर बनी रहेंगी। पीड़ित पक्ष,वादी विमल कुमार ठाकुर ने डीएम और एसपी, मधुबनी बिहार से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील की है। विमल कुमार ठाकुर का क्षेत्र में फुलपरास अनुमंडल बाजार में थाना चौक के निकट दो ज्योति भारती लेडिज व जेंस ब्यूटी पार्लर हैं। यहां आरोपी दीपक कुमार स्टाफ बतौर कार्य करता था। 7 वर्षों से दूकान में रह रहा था। विश्वास जमाकर धोखाधड़ी , जालसाजी का भी जैसी कृत्य को उसने अंजाम दिया है। यह कहना है विमल कुमार ठाकुर का। और तो और ग्यारह से अधिक लाख रुपए व कीमती आभूषण और वाइस वाइफ को भगाकर ले गया है।जो कि संगीन गंभीर अपराध है। इधर सूत्रों के अनुसार आरोपी विमल कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी को ठिकाने लगाने की साज़िश रच रहा है। ताकि मामले का उल्टा उलझाया जा सकें। उन्होंने रविवार,11 जनवरी 2025 को जानकारी दी। विमल का यह भी कहना है कि अगर उसकी पत्नी को कुछ भी होता है तो आरोपी पक्ष और उसकी मददगार नामजद सीधे जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा