निराश्रित बच्चों की वित्तीय सहायता योजना: विधवा महिलाओं के बच्चों को मिलेगा आर्थिक सहारा।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा :- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निराश्रित बच्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वित्तीय सहायता योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना के तहत विधवा महिलाओं के बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ उनको मिलेगा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है। आवेदन के लिए महिला को आवेदन पत्र के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र (दो बच्चों तक) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा करना अनिवार्य है। योजना के तहत वर्तमान में जिला के 11297 पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।योजना के अनुसार लाभार्थी परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति 100 प्रतिशत दिव्यांग हो, तलाकशुदा महिला हो या पति लापता हो, तो ऐसी स्थिति में भी इस योजना के अंतर्गत दो बच्चों तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। पात्रता की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाती है।योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रति बच्चे 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो अधिकतम दो बच्चों तक मान्य है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रो-एक्टिव ऐप के माध्यम से लाभार्थी का नाम पंजीकृत किया जाता है और इसके पश्चात सहायता राशि बैंक खाते में प्रदान की जाती है।आवेदन के लिए प्रति का मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वोटर पहचान पत्र, आधार कार्ड, बेसहारा होने का प्रमाण तथा बच्चों की जन्म तिथि से संबंधित दस्तावेज आवश्यक हैं। सरकार की यह योजना जरूरतमंद विधवा महिलाओं और उनके बच्चों को आर्थिक संबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।