रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा :- हरियाणा में गौशालों को अब सस्ती दरों पर बिजली मिलेगी। हरियाणा गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशालाओं को 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसी के साथ एक ही पंजीकरण संख्या वाली अलग-अलग स्थानों पर स्थित गौशालाओं को अलग-अलग बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे। इसको लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने सर्कुलर भी जारी कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद ये आदेश जारी किया गया। DHBVN के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पुराने शुल्क की शेष राशि राज्य सरकार से सब्सिडी के रूप में दावा की जाएगी। बता दें कि पहले गौशालाओं को कॉमर्शियल यूनिट चार्ज के हिसाब से 6 से 8 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलती थी। अब बाकी की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। यह सब्सिडी केवल मीटर आधारित वास्तविक बिजली खपत पर ही दी जाएगी।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






