वसई में इंसानियत की मिसाल! ट्रैफिक पुलिस संदीप शिंदे ने तालाब में कूदकर 95 वर्षीय बुजुर्ग की बचाई जान।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई, महाराष्ट्र -: नए साल 2026 के पहले ही दिन वसई के पापड़ी इलाके में इंसानियत और बहादुरी की एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है। पापड़ी तालाब में डूबने के खतरे में पड़े 95 वर्षीय बुजुर्ग विष्णु रामजी बोडके को ट्रैफिक पुलिस के जवान संदीप शिंदे ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णु रामजी बोडके (उम्र 95 वर्ष), आधार कार्ड के अनुसार निवासी वलवन, जैन मंदिर के पास, लोनावला, जिला पुणे, पापड़ी तालाब के पास मंदिर के पीछे स्थित इलाके में थे। जानकारी के मुताबिक कल उनका बर्थडे था इसी दौरान तालाब में फिसलकर गिरने से उनके डूबने का गंभीर खतरा पैदा हो गया। तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी (जलपर्णी) जमा होने के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस संदीप शिंदे ने एक पल भी गंवाए बिना घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए उन्होंने सीधे तालाब में छलांग लगा दी और बुजुर्ग को डूबने से बचा लिया। इस साहसिक बचाव अभियान में पापड़ी के सहायक पुलिस निरीक्षक भुवनेश्वर घनदाट ने भी तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को रिक्शा से तुरंत सरकारी सरडीएम पेटी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बुजुर्ग पर इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रैफिक पुलिस संदीप शिंदे के पैर में चोट भी आई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मानवता का धर्म निभाते हुए एक बड़ा अनर्थ टाल दिया। यह घटना आज सुबह करीब 11:30 बजे वसई–पापड़ी तालाब परिसर में घटी।
घटनास्थल का निरीक्षण रिपोर्टर नजीर मुलाणी ने स्वयं किया तथा अस्पताल में जाकर घायल बुजुर्ग से बातचीत भी की। मुलाणी ऑल इंडिया न्यूज और “जुल्म से जंग” की ओर से ट्रैफिक पुलिस संदीप शिंदे को इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाना ही सच्ची इंसानियत है — और यह इंसानियत आज वसई में देखने को मिली।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा