वसई तालुका रचेगा इतिहास! पहली बार दिव्यांग उम्मीदवार देविदास केंगार वविशहर मनपा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 20 अ से ‘हाथी’ चुनाव चिन्ह पर मैदान में।

रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, वसई, महाराष्ट्र,  वसई तालुका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार एक नया और प्रेरणादायी अध्याय जुड़ने जा रहा है। वसई तालुका के वार्ड क्रमांक 20 अ (अनुसूचित जाति प्रवर्ग) से दिव्यांग उम्मीदवार देविदास केंगार आगामी महानगरपालिका चुनाव बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ओर से ‘हाथी’ चुनाव चिन्ह पर लड़ने जा रहे हैं। यह ववि शहर मनपा वसई तालुका का पहला अवसर है जब कोई दिव्यांग व्यक्ति सीधे किसी आरक्षित वार्ड से चुनावी मैदान में उतर रहा है। देविदास केंगार की उम्मीदवारी से सामाजिक न्याय, समावेशिता और दिव्यांग अधिकारों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बहुजन समाज पार्टी लंबे समय से बहुजन, दलित, वंचित, पिछड़े वर्गों और दिव्यांगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती आ रही है। इसी विचारधारा के तहत पार्टी ने देविदास केंगार को उम्मीदवार बनाया है। BSP के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि, “दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि समाज के लिए काम करने की इच्छाशक्ति और हौसले की पहचान है।” देविदास केंगार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में नागरिकों की बुनियादी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई है। पानी, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, साथ ही अनुसूचित जाति और दिव्यांग नागरिकों के मुद्दे उनके चुनावी एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल हैं। देविदास केंगार ने कहा, “अगर जनता ने मुझे अवसर दिया, तो मैं वार्ड के हर वर्ग के लिए ईमानदारी से काम करूंगा। दिव्यांग, गरीब, मजदूर और वंचित समाज को न्याय दिलाना ही मेरा लक्ष्य है।” उनकी उम्मीदवारी को केवल एक चुनावी लड़ाई के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और समानता की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। ऐसे में वार्ड क्रमांक 20 अ की यह चुनावी मुकाबला इस बार बेहद महत्वपूर्ण और चर्चा का विषय बन गया है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा