सैकड़ों बाइकों की गड़गड़ाहट के बीच निष्ठा सेन का दमदार शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों का उमड़ा सैलाब

रिपोर्टर – संजय पुरी, जसवाली जोन के ब्लॉक समिति प्रत्याशी निष्ठा सेन ने रविवार को शानदार मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में निकली यह विशाल रैली जसवाली से शुरू होकर बारठ साहिब, खोभे, लाहिड़ी, जखबढ़ जोगिया से होते हुए दोबारा जसवाली में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में युवाओं का जोश और समर्थकों की उत्साही मौजूदगी देखने लायक रही। रैली के दौरान निष्ठा सेन के समर्थन में भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे क्षेत्र के राजनीतिक माहौल में नई सरगर्मी आ गई। निष्ठा सेन ने कहा कि जनता ने उन्हें अवसर दिया तो क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।रैली में सुजानपुर मंडल महासचिव व रिटायर्ड डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दर्शन कुमार, लाहिड़ी से अश्वनी जंगी, भाजपा नृत्य प्रमुख सरोज सहगल, भाजपा एससी मोर्चा जिला महासचिव डॉ. प्रबोध चंद्र, इंजीनियर सोम राज, सत्य प्रकाश, लेक्चरर सोहन लाल, प्रीतम सिंह, आशा रानी, कमलेश कुमारी, राजेश कुमार, निशांत शर्मा, एडवोकेट संदीप प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।रैली ने जहां क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्माया, वहीं निष्ठा सेन की लोकप्रियता और संगठन की मजबूती का भी स्पष्ट संदेश दिया।

  • Related Posts

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी देखने…

    Read more

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती सिराज अहमद कादरी मिस्बाही (मुंबई) ने समाज में बेटियों, बहनों और फूफियों को उनके शरई हक़-ए-विरासत से महरूम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।