हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने बाल कल्याण समिति और संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा की

रिपोर्टर : पंकज़ माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा, हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला और अनिल लाठर ने वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण इकाई के कार्यों और उनकी दैनिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आयोग के सदस्यों ने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष रूप से स्पॉन्सरशिप स्कीम के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया। सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के दायरे में अधिक से अधिक पात्र बच्चों को लाया जाए, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता और समर्थन मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को सहायता की आवश्यकता है, उन्हें उ‘च गुणवत्ता वाली और संवेदनशील काउंसलिंग (परामर्श) प्रदान की जाए ताकि उनका उचित मानसिक और भावनात्मक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पोक्सो केस में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत होने के समय पुलिस सादी वर्दी में हो और यदि बच्चों को मेडिकल की जरूरत हो तो उसे मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। गंभीर मामलों में विशेष राहत फंड भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी वर्कर के माध्यम से लोगों को जागरूक करें कि बच्चों अपने जैविक परिवार के भीतर ही सुरक्षित और कानूनी रूप से गोद लिए जाएं। इस अवसर पर उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. दर्शना सिंह और बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर भी उपस्थित रही। इसके अलावा कमेटी चेयरमैन डॉ. मदन लाल, बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि मीनाक्षी और कविता शर्मा, तथा कमेटी के सदस्य अनिल कुमार, रजनीश, संतोष, भावना शर्मा और निधि भी बैठक में मौजूद थे।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी