लुधियाना से जालंधर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

रिपोर्टर: दीपक राज, लुधियाना,  दलित संगठनों द्वारा जालंधर बाईपास के पास जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे (NH-44) को जाम करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही जालंधर-पानीपत हाईवे पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है। यह विरोध प्रदर्शन हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले को लेकर किया जा रहा है। दलित संगठनों की मांग है कि आईपीएस अधिकारी द्वारा सुसाइड नोट में जिन अफसरों के नाम लिखे गए हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी न होने से दलित समाज में गहरा रोष है। इस चक्का जाम का नेतृत्व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) और पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव कर रहे हैं। उनके साथ भावाधस के वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल भी मौजूद हैं। यदि दलित संगठन नेशनल हाईवे-44 (जालंधर बाईपास) को जाम करते हैं, तो लुधियाना और जालंधर के बीच ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे लिंक रोड, समराला चौक, ढोलेवाल चौक, ओल्ड जीटी रोड, घंटाघर से सलेम टाबरी मार्ग, काराबारा चौक, बहादर के रोड, सब्जी मंडी, दाना मंडी और शिवपुरी चौक जैसे इलाकों में भी भारी जाम लगने की संभावना है। वहीं प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों और अन्य आपातकालीन सेवाओं को रोका नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।