रिपोर्टर: संजय पुरी, कामधेनु आदर्श गौशाला और विज्ञान केंद्र की ओर से अध्यक्ष हरिकृष्ण महाजन,प्रधान बलदेव राज महाजन और महिला विंग की प्रधान सरोज शर्मा,डॉक्टर सविता शर्मा की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर को भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय गोपाष्टमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर सविता शर्मा ने बताया कि सुबह 4:00 बजे से ही विभिन्न विभिन्न एरिया से प्रभात फेरियां गौशाला में पहुंचेगी जहां श्री कृष्ण भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ प्रभात फेरियों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात भजन मंडलियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान होगा और उसके बाद विशाल लंगर होगा जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर सुरेश गुप्ता,संजीव महाजन,बीके सिंह और गौतम महाजन भी मौजूद थे।







